कन्नड़ सुपरस्टार यश स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक अपने रिलीज ईयर में आ चुकी है. फिल्म मार्च 2026 में रिलीज होगी और फिल्म से एक के बाद एक हसीनाओं के फर्स्ट लुक सामने आ रहे हैं. कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और नयनतारा के बाद अब फिल्म से तारा सुतारिया का भी फर्स्ट लुक सामने आया है. टॉक्सिक के मेकर्स ने तारा सुतारिया का एक अवतार में फर्स्ट लुक साझा किया है. जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे फिल्म की एक्ट्रेस के फर्स्ट लुक भी सामने आ रहे हैं. चलिए जानते हैं फिल्म टॉक्सिक में तारा सुतारिया का क्या रोल होगा.
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनने वाली फिल्म टॉक्सिक से आए तारा सुतारिया के फर्स्ट लुक की बात करें तो वह ऑफ शॉल्डर डार्क ड्रेस में हाथ में गन लिए दिख रही हैं. शोल्डर कट हेयर स्टाइल और आंखों में टागरेट लिए तारा का इंटेंस लुक काफी इंप्रेसिव दिख रहा है. तारा फिल्म टॉक्सिक में रेबेका का रोल करने जा रही हैं. इस हिसाब से टॉक्सिक एक मास एक्शन फिल्म बनने जा रही है. इससे पहले फिल्म से नयनतारा का डैशिंग फर्स्ट लुक आया था. फिल्म में नयनतारा का रोल गंगा नामक लड़की का होगा. वहीं, हुमा कुरैशी एलिजाबेथ और कियारा आडवाणी नाडिया के रोल में होंगी. टॉक्सिक से आए इन चारों एक्ट्रेस के रोल काफी इंटरेस्टिंग, सरप्राइजिंग और मिस्टीरियस हैं.
फिल्म टॉक्सिक की बात करें तो इसे यश और गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखा है. फिल्म का निर्देशन गीतू ने किया है. फिल्म के निर्माता वेंकट नारायण और यश हैं. फिल्म कन्नड़ और इंग्लिश में शूट हुई है, वहीं हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और भी कई भाषाओं में डब होगी. टॉक्सिक आगामी 19 मार्च को उगादी, गुड़ी पड़वा और ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है. 19 मार्च को गुरुवार है और फिल्म को चार दिनों का फेस्टिव वीकेंड मिलने जा रहा है. फिल्म से यश का फर्स्ट लुक पहले ही रिलीज हो चुका है और केजीएफ स्टार के फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. फिल्म बीते एक साल से भी ज्यादा समय से तैयार हो रही है. यश पूरे चार साल बाद बड़े पर्दे पर धमाका मचाने आ रहे हैं.


















