इंदौर 22 Dec, (Rns) । बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा इंदौर पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मालवी पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी नेता इंदौर विमानत पर मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा इंदौर से उज्जैन जाएंगे। जहां वे महाकाल मंदिर के दर्शन करेंगे। वहीं 23 दिसंबर को आदिवासी अंचल में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जेपी नड्डा मेडिकल कॉलेज समेत 306 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

