प्रयागराज 22 दिसंबर (आरएनएस)। नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्रधानमंत्री मंत्री आवास योजना कालिंदी पुरम में नौ दिवसीय श्रीराम कथा सोमवार से शुरू हो रहीं हैं।
कथा से पहले आज 11.30 बजे से कलश यात्रा निकाली गई, जो नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से शुरू हो कर 60 फिट रोड़, आर्मी कलोनी गेट से होते हुए मंदिर पर समाप्त हुई। यात्रा में प्रमुख रूप से श्रीमती, अनुपमा पराशर, किरण सिंह, रीता सिंह, शालू श्रीवास्तव, श्रुति शुक्ला, काजल, कल्पना शुक्ला, सुरेश सिंह, सी पी मिश्रा, पवन श्रीवास्तव, सत्येन्द्र तिवारी, मनोज गुप्ता, के एन सिंह,जितेन्द्र जादौन जगदीश सिंह बुंदेला गुलाम सिंह पटेल पार्षद, विशाल आर्य, अजब नारायण सिंह, सुशील, राजेश मिश्रा राजकुमार शुक्ल, अधिक से अधिक संख्या में महिलाएं , पुरुष और बच्चे शामिल रहे।
यात्रा में डी जे और घोड़ों से सुसज्जित रथ में श्रीराम, लक्ष्मण और सीता के रूप में बच्चे विराजमान रहे। अयोध्या के कथा व्यास जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी ओम प्रपन्नाचार्य प्रति दिन अपराह्न 2 बजे से शाम 5 बजे तक श्री राम कथा सुनायेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

