मेरठ 6 मई (आरएनएस)। देर रात लोहिया नगर थाना क्षेत्र में पानी की टंकी के पास एक किशोर का सड़ा-गला शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मृतक की जेब से बरामद हुए मोबाइल के जरिए उसकी पहचान कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले किशोर के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे बताया कि किशोर पिछले तीन दिन से लापता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दरअसल, मंगलवार देर रात स्थानीय निवासियों ने काशीराम कॉलोनी में पानी की टंकी के पास एक किशोर का सड़ा-गला शव पड़ा देखा। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने शव की जांच-पड़ताल की। मृतक की जेब से एक मोबाइल बरामद हुआ। मोबाइल में मिले नंबर पर कॉल करने पर मृतक की शिनाख्त कोतवाली थाना क्षेत्र में गुलमर्ग सिनेमा के बराबर वाली गली में रहने वाले 17 वर्षीय रजा के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी भेज दिया।
घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मोर्चरी पहुंचे रजा के पिता नईम ने बताया कि 17 साल का रजा सिलाई का काम करता था। तीन मई की रात करीब 9:30 बजे वह घर से गया था। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

