मेरठ 6 मई (आरएनएस)। देहली गेट क्षेत्र में कपड़ों का कारोबार करने वाले एक व्यापारी ने ब्रह्मपुरी निवासी अपने दोस्त पर अपनी फर्म के जीएसटी नंबर लाखों का कपड़ा खरीद कर चूना लगाए जाने का आरोप लगाया है। एसएसपी ऑफिस पहुंचे पीडि़त का आरोप है कि जिन लोगों से कपड़ा खरीदा गया, वह उससे अपनी रकम मांग रहे हैं। अधिकारियों ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
वैली बाजार में राधा कृष्ण गारमेंट्स के नाम से कपड़ों का कारोबार करने वाले दीपक बंसल बुधवार को अपनी पत्नी के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे। दीपक ने आरोप लगाया कि ब्रह्मपुरी के सरस्वती लोक में रहने वाले उनके कपड़ा कारोबारी दोस्त बंटी टंडन ने वर्ष 2022 में उनकी दुकान के बाहर लगे बोर्ड से जीएसटी नंबर चोरी कर लिया।
बंटी टंडन ने दीपक की फर्म के नाम और जीएसटी नंबर पर दिल्ली के कई व्यापारियों से लगभग साढ़े तीन लाख का कपड़ा उधार लेकर दीपक की फर्म के नाम पर बिलिंग करा ली। इसके बाद उन व्यापारियों को पैसा नहीं दिया। वर्ष 2025 में बकाएदारों ने दीपक को नोटिस भेज कर अपना पैसा मांगा तो उन्हें अपने साथ हुई ठगी की जानकारी मिली। दीपक ने आरोपी बंटन के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। जिस पर अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

