मेरठ 6 मई (आरएनएस)। देशभर में एलपीजी संकट के दौरान बुधवार को हापुड़ अड्डा स्थित तिरंगा गैस एजेंसी पर जमकर हंगामा हुआ। स्थानीय पार्षद के साथ सैकड़ों ग्राहकों ने गैस एजेंसी पर धरना देते हुए एजेंसी के स्टाफ पर लेट लतीफी और सिलेंडरों की कालाबाजारी का आरोप लगाया।
मुस्लिम लीग से स्थानीय पार्षद रिजवान अंसारी के साथ तिरंगा गैस एजेंसी के सैकड़ों ग्राहक हापुड़ अड्डे पर सूर्या प्लाजा स्थित गैस एजेंसी पहुंचे। जहां गैस एजेंसी के संचालकों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए स्थानीय पार्षद और ग्राहक जमीन पर धरना देकर बैठ गए। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस के सामने स्थानीय पार्षद ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसी पर महज दो लोगों का स्टाफ है।
एजेंसी खुलने का समय सुबह 9:00 बजे का है। लेकिन, स्टाफ के लोग 11:00 बजे एजेंसी खोलते हैं। ग्राहकों को बुकिंग का डीएसी नंबर लेने के एक महीने के बाद भी गैस नहीं दी जा रही। गैस एजेंसी के कर्मचारी ग्राहकों की गैस की कालाबाजारी कर रहे हैं। विरोध करने पर ग्राहकों के साथ अभद्रता की जाती है। इस दौरान गैस एजेंसी के कर्मचारियों के साथ भी उनकी तीखी नोंक-झोंक हुई। पार्षद रिजवान अंसारी ने पूरे प्रकरण की शिकायत जिलाधिकारी और जिला आपूर्ति अधिकारी से करने की बात कही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

