टीएलएम कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
प्रयागराज 22 दिसंबर (आरएनएस)। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार के निर्देशन में आज सोमवार को जनपद प्रयागराज में समेकित शिक्षा के अंतर्गत कार्यरत स्पेशल एजुकेटर्स द्वारा शिक्षण–अधिगम सामग्री (टीएलएम) कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का आयोजन जिला परियोजना कार्यालय, मम्फोर्डगंज में किया गया।
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए जिला समन्वयक, समेकित शिक्षा विकास पाण्डेय ने कहा कि टीएलएम कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की शैक्षिक आवश्यकताओं के अनुरूप नवाचारी, सरल एवं प्रभावी शिक्षण सामग्री का विकास करना है। इस प्रकार की गतिविधियाँ स्पेशल एजुकेटर्स की सृजनात्मकता को बढ़ावा देती हैं तथा बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को रोचक और सहज बनाती हैं।
प्रदर्शनी में स्पेशल एजुकेटर्स द्वारा विभिन्न प्रकार की टीएलएम प्रस्तुत की गईं, जिनमें कुछ सामग्री बाजार से क्रय की गई थी, जबकि अधिकांश टीएलएम स्वयं शिक्षकों द्वारा हाथ से तैयार की गई थीं।
प्रदर्शनी के मूल्यांकन हेतु गठित निर्णायक मंडल में डायट प्रवक्ता डॉ. अंबालिका मिश्रा, श्रीमती सीमा सिंह एवं श्रीमती अफरोज खातून शामिल रहीं। निर्णायक मंडल द्वारा प्रत्येक स्टॉल पर जाकर टीएलएम की उपयोगिता, स्व-निर्मित सामग्री, नवाचार, लर्निंग आउटकम एवं व्यवहारिकता के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

