प्रयागराज 22 दिसंबर (आरएनएस)। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने आज अटाला कार्यालय मजहर कॉम्प्लेक्स पर महाराष्ट्र नगर परिषद चुनाव पर मिली प्रचंड जीत की खुशी में महानगर अध्यक्ष अफ़सर महमूद के नेतृत्व में पटाखा फोड़ कर मिठाई वितरण की गई।
ज्ञात हो कि महाराष्ट्र में नगर परिषद के चुनाव में मजलिस के 83 नगर सेवक के साथ एक मेयर ने भी जीत दर्ज की। इस अवसर पर सैयद इरशाद आलम, इफ्तेखार अहमद, ज़ुबैर अहमद, एजाज़ अहमद नक़वी, अदीब अली, विश्वजीत प्रताप सिंह, मोहम्मद सलीम, अयाज़ अहमद, साहेब ए आलम, महबूब अली मोहम्मद जहूर खान, हाशिम अली, मोहम्मद हसन रज़ा, मोहम्मद सैफ, मलिका आलम आरा, सना शाकिरा, मोहम्मद इमरान, मलिका हसीन आरा,गुडिय़ा बेगम, आसिफ अंसारी आदि लोग उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

