प्रयागराज 22 दिसंबर (आरएनएस)। वाईएमसीए क्लब ने फरहत अली क्लब को सात रन से हराकर एसए इंडोर कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये।
वाईएमसीए ने अपने मैदान पर सोमवार को खेले गए मैच में 25 ओवर में 175 रन (आराध्या 69, अभिनव सिंह 23, दिव्यश 18, रेहान वजाहत 2/27, उत्कृष्ट श्रीवास्तव 2/30, आयुष्मान 2/39) बनाए। जवाब में फरहत अली क्लब की टीम 25 ओवर में 8 विकेट पर 168 रन (मोहम्मद अशरफुल 65, रेहान वजाहत 36, अग्रिम गुप्ता 1/26, यशराज 1/30) ही बना सकी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

