सिकंदर, थामा, छावा, किंगडम और द गर्लफ्रेंड जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत चुकीं रश्मिका मंदाना अब एक एक्शन फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म का नाम है मैसा। आज निर्माताओं ने फिल्म का एक खूंखार पोस्टर जारी किया और साथ ही इसकी पहली झलक दिखाने का वादा किया।
फिल्म निर्माताओं ने फिल्म मैसा का एक पोस्टर एक्स पर जारी किया। निर्माताओं ने फिल्म की पहली झलक दिखाने का वादा करते हुए बताया कि इस फिल्म की पहली झलक 24 दिसंबर 2025 को जारी की जाएगी।
फिल्म मैसा एक महिला प्रधान पैन-इंडिया एक्शन थ्रिलर है। इसमें रश्मिका एक पूरी तरह नए अवतार में नजर आएंगी, जो उनके अब तक के रोल से बिल्कुल अलग होगा। आज पोस्टर को शेयर करते हुए निर्माताओं ने लिखा, घावों से ताकत तक। दर्द से आजादी तक। दुनिया मैसा का नाम याद रखेगी। पहली झलक 24.12.25 को आएगी। रश्मिका को पहले कभी न देखे गए अंदाज में देखने के लिए तैयार रहें।
इस फिल्म को अनफॉर्मूला फिल्म्स बना रहा है। इसे रवींद्र पुल्ले ने लिखा और डायरेक्ट किया है। शूटिंग जल्द शुरू होगी। कैमरा संभालेंगे श्रेयास पी कृष्णा (जिन्होंने सूर्या की रेट्रो में काम किया है)। हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस कोरियोग्राफ करेंगे एंडी लॉन्ग (जिन्होंने कल्कि 2898 एडी में काम किया है)।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

