०केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी और विधायक धर्मजीत सिंह को दिया गया आमंत्रण
बिलासपुर,13 जुलाई (आरएनएस)। वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौर की जयंती के अवसर पर आगामी 14 अगस्त को बिलासपुर में राठौर क्षत्रिय समाज का विशाल सामाजिक महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम में भव्य बाइक रैली, सामाजिक महासम्मेलन और विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन सहित कई आयोजन होंगे।इसी क्रम में छत्तीसगढ़ प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा के कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र राठौर तथा राठौर क्षत्रिय समाज कल्याण समिति (ग्रामीण इकाई) के अध्यक्ष धनंजय सिंह राठौर के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी और तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह से सौजन्य भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।जनप्रतिनिधियों ने की आयोजन की सराहनाकेंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने वीर दुर्गादास राठौर के अद्वितीय शौर्य, साहस और देशभक्ति को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन कर्तव्यपरायणता और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है। उन्होंने समाज के संगठनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने समाज द्वारा किए जा रहे सकारात्मक कार्यों की प्रशंसा करते हुए आयोजन की सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वीर दुर्गादास राठौर त्याग, बलिदान और स्वामीभक्ति के प्रतीक हैं।वहीं तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि राठौर क्षत्रिय समाज मेरा अपना समाज है और यह मेरा दूसरा घर है। उन्होंने कहा कि वीर दुर्गादास की शौर्यगाथा आने वाली पीढिय़ों को मातृभूमि के प्रति समर्पण और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देती रहेगी।बाइक रैली के साथ होंगे विकास कार्यों के भूमिपूजनग्रामीण इकाई के अध्यक्ष धनंजय सिंह राठौर ने बताया कि 14 अगस्त को ऊर्जा पार्क, बिलासपुर स्थित सामाजिक भवन परिसर में सांसद निधि से स्वीकृत सभा हॉल का भूमिपूजन किया जाएगा। इसके अलावा लोकेश राठौर द्वारा संचालित निखिलाश्रम में सांसद निधि से बनने वाले प्रस्तावित भवन का भी भूमिपूजन होगा। कार्यक्रम के दौरान विशाल बाइक रैली और सामाजिक महासम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा।समाजबंधुओं से शामिल होने की अपीलप्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र राठौर ने कहा कि एक ही दिन में महासम्मेलन, बाइक रैली और विकास कार्यों के भूमिपूजन का आयोजन पूरे प्रदेश के राठौर क्षत्रिय समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों के समाजबंधुओं से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की।प्रतिनिधिमंडल में लोकेश राठौर, इंजी. नवनीत सिंह राठौर, राजकिशोर राठौर, राकेश राठौर, द्वारिका राठौर, मुकेश राठौर, अनिल राठौर, दारा सिंह राठौर, देवेंद्र राठौर, धर्मेंद्र राठौर सहित समाज के अनेक वरिष्ठ एवं युवा सदस्य मौजूद रहे।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

