धुरंधर की आंधी बॉक्स ऑफिस पर और भी तेज हो गई है. फिल्म 17वें दिन अपनी कमाई से इतिहास रचने के साथ-साथ साल 2025 की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है. धुरंधर ने अपनी वर्ल्डवाइड कमाई से कांतारा चैप्टर 1 समेत इस साल की सभी सबसे कमाऊ फिल्मों को पछाड़ दिया है. इसमें छावा, सैयारा और कूली शामिल हैं. चलिए जानते हैं 17वें दिन की कमाई से धुरंधर ने क्या इतिहास रचा है और उसका डोमेस्टिक और वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हो गया है.
फिल्म मेकर्स के अनुसार, धुरंधर ने 17वें दिन 40.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. अवतार: फायर एंड ऐश की रिलीज के बीच उससे ज्यादा की कमाई की है. सैकनिल्क के अनुसार अवतार: फायर एंड ऐश ने भारत में पहले रविवार 25.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. धुरंधर ने अपने 17वें दिन की कमाई से भारत में कुल 579.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं, भारत में धुरंधर का ग्रॉस कलेक्शन 683.46 करोड़ रुपये हो गया है. ओवरसीज में 186.90 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिल्म ने अपने पहले वीक में 218 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में 261.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी. तीसरे वीकेंड में 99.70 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. धुरंधर तीसरे वीकेंड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
2025 की सबसे कमाऊ फिल्में
धुरंधर- 870.36 करोड़ रुपये
कांतारा चैप्टर- 853 करोड़ रुपये
छावा- 801 करोड़ रुपये
सैयारा- 579.23 करोड़ रुपये
कूली- 514 करोड़ रुपये
धुरंधर तीसरे वीकेंड पर 100 करोड़ रुपये के इतने करीब पहुंचने वाली इंडियन सिनेमा की पहली बन गई है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर माधवन स्टारर फिल्म बीती 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और अभी तक बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. अभी फिल्म कितना और कमाल करती है, देखना बाकी है.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

