श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस द्वारा प्रोड्यूस की गई एसवीसी59 के ऑफिशियल टाइटल का इंतजार अब खत्म हुआ. फैंस इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. उनके इंतजार पर ब्रेक लगाते हुए मेकर्स ने एसवीसी59 के ऑफिशियल टाइटल का खुलासा किया है. इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और कीर्ति सुरेश अहम भूमिका में हैं.
एसवीसी59 के मेकर्स ने क्रिसमस से पहले फैंस को तोहफा दिया है. मेकर्स ने सोमवार को एसवीसी59 के ऑफिशियल टाइटल का अनावरण किया है. सोशल मीडिया पर फिल्म के टाइटल की झलक साझा करते हुए लिखा है, उसे देखो. उसे सुनो. नाम याद रखना – राउडी जनार्धना टाइटल ग्लिम्प्स अब रिलीज हो गया है. एक ऐसी पहचान का जन्म जो झुकने से इनकार करती है.
अक्टूबर में, विजय ने एक शुभ पूजा सेरेमनी के साथ अपनी नई फिल्म की ऑफिशियल एलान किया था और यह कन्फर्म किया कि नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश फीमेल लीड रोल निभाएंगी. मेकर्स ने लॉन्च इवेंट की कुछ तस्वीरे भीं शेयर की थी.
हालांकि फिल्म का वर्किंग टाइटल एसवीसी59 था, लेकिन प्रोड्यूसर दिल राजू ने कन्फर्म किया है कि ऑफिशियल टाइटल राउडी जनार्दन है. इस फिल्म को रवि किरण कोला ने डायरेक्ट किया. यह एक हाई-वोल्टेज एक्शन ड्रामा वाली फिल्म है, जिसमें इमोशनल पहलू होंगे. यह एक ऐसा जॉनर है जिसमें विजय ने अक्सर बेहतरीन काम किया है.
क्रिस्टो जेवियर इस फिल्म के लिए म्यूजिक बना रहे हैं, जो बहुत बड़े बजट में बन रही है. उम्मीद है कि जल्द ही और भी दिलचस्प डिटेल्स अनाउंस किए जाएंगे. फिलहाल यह फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

