धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर अपना रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी रखे हुए है. फिल्म तीसरे सप्ताह में चल रही है और इसकी रफ्तार धीमी होने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं. रणवीर सिंह अभिनीत और आदित्य धर की निर्देशित यह स्पाई थ्रिलर फिल्म 18वें दिन एक नया रिकॉर्ड अपने नाम की है.
रणवीर सिंह की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है और अपने स्टाइल से रिकॉर्ड तोड़ रही है. जब आदित्य धर की फिल्म रिलीज हुई, तो ट्रेड एक्सपर्ट्स को अंदाजा नहीं था कि यह सिनेमाघरों में इतनी बड़ी हिट हो जाएगी. जहां इंडस्ट्री के लोगों को उम्मीद थी कि फिल्म पहले दिन 18-20 करोड़ रुपये कमाएगी, वहीं इसने 28 करोड़ रुपये की ओपनिंग की. माउथ टू माउथ पब्लिसिटी के कारण फिल्म ने आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है और तब से इसकी रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है.
सोमवार, 22 दिसंबर, 2025 को, धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी. तीसरे सोमवार को भी इसने दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रही. मेकर्स के मुताबिक, 18वें दिन फिल्म ने 19.70 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया, जिससे इसकी कुल कमाई बढ़कर 598.90 करोड़ रुपये हो गई. यह मंगलवार यानी रिलीज के 19वें दिन 600 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी.
दिलचस्प बात यह है कि रणवीर सिंह की फिल्म यहीं नहीं रुकी और एक्टर-फिल्ममेकर ऋषभ शेट्टी की कांतारा: चैप्टर 1 के दुनिया भर के 852.31 करोड़ रुपये के कलेक्शन को भी पार कर गई, जिससे यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई.
अब यह देखना बाकी है कि क्या यह फिल्म संदीप रेड्डी वांगा की निर्देशित और रणबीर कपूर की अभिनीत फिल्म एनिमल (2023) को पीछे छोड़ पाएगी या नहीं. सैकनिल्क के मुताबिक, एनिमल ने दुनिया भर में 915 करोड़ रुपये कमाए थे.
धुरंधर ने अपने 18 दिनों की रिलीज में अब तक सबसे कम कमाया है. सैकनिल्क के अनुसार, तीसरे मंडे यानी 18वें दिन धुरंधर ने सिर्फ 16 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया, जबकि ने फिल्म ने संडे को 40.30 करोड़ रुपये कमाए थे. भारत में धुरंधर 600 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है और वर्ल्डवाइड फिल्म बहुत जल्द 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेगी. मंडे को धुरंधर का हिंदी में 28.76 फीसदी ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज हुआ. जिसमें सबसे ज्यादा (36.66 फीसदी) इवनिंग शो पर दर्शक जुटे थे. नाइट शो में 33.24 फीसदी, दोपहर के शो में 28.32 फीसदी और मॉर्निंग शो में 16.81 फीसदी ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज हुआ है. अब क्रिसमस वीकेंड का आ रहा है और देखना होगा कि इस वीकेंड का फायदा कौनसी फिल्म उठाती है. वहीं, अगले हफ्ते के बाद बॉलीवुड फिल्म इक्कीस भी रिलीज होने जा रही है.
18वें दिन धुरंधर ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है. सैकनिल्क के मुताबिक, रणवीर सिंह की यह स्पाई थ्रिलर फिल्म इस साल रिलीज हुई विक्की कौशल की अभिनीत फिल्म छावा को पीछे छोड़ दिया है और भारत में 2025 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है.
रणवीर सिंह के अलावा, धुरंधर में अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त सहित एक मजबूत सपोर्टिंग कास्ट भी है. धुरंधर में रणवीर हमजा का रोल निभा रहे हैं, जो कराची के गैंग और टेरर नेटवर्क में घुसपैठ करने वाला एक भारतीय एजेंट है. इसका पार्ट 2 मार्च 2026 में रिलीज होगा.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

