बेंगलुरु ,25 दिसंबर (आरएनएस)। कर्नाटक की राजनीति में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब राज्य सरकार में मंत्री जमीर अहमद खान के निजी सचिव सरफराज खान के ठिकानों पर लोकायुक्त ने जोरदार दबिश दी। आय से अधिक संपत्ति (ष्ठ्र) मामले में की गई इस छापेमारी में लोकायुक्त की टीम को नोटों का पहाड़ मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारियों ने सरफराज खान के घर और दफ्तर से करीब 14 करोड़ रुपये की भारी-भरकम नकदी बरामद की है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद बेंगलुरु के लोकायुक्त पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच तेज कर दी गई है।
यह कार्रवाई सियासी तौर पर भी काफी संवेदनशील मानी जा रही है, क्योंकि मंत्री जमीर अहमद खान को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का बेहद करीबी और भरोसेमंद सहयोगी माना जाता है। लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह एक साथ सरफराज खान से जुड़े कई परिसरों पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। सरफराज खान फिलहाल सहकारी विभाग निदेशालय से आवासीय विभाग में प्रतिनियुक्ति (ष्ठद्गश्चह्वह्लड्डह्लद्बशठ्ठ) पर तैनात हैं। इससे पहले वे वृहद बेंगलुरु महानगरपालिका में संयुक्त आयुक्त के अहम पद पर भी रह चुके हैं।
लोकायुक्त के एक अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि यह सर्च ऑपरेशन आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायतों के आधार पर चलाया जा रहा है। मंत्री के इतने करीबी अधिकारी के पास से इतनी बड़ी मात्रा में कैश मिलने के बाद राज्य के प्रशासनिक गलियारों में खलबली मची हुई है। फिलहाल लोकायुक्त की टीम बरामद दस्तावेजों और नकदी के स्रोत की गहनता से जांच कर रही है।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

