लखनऊ , 25 दिसंबर (आरएनएस)। बिहार के कवि ऋषभ देव को प्रिंट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में भारत रत्न अटल सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सूचना एवं प्रसारण विभाग, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अब्दुल अजीज सिद्दीकी और उपाध्यक्ष डॉ. रीमा सिन्हा द्वारा दिया गया।
कवि ऋषभ देव को यह सम्मान हिंदी साहित्य और राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान के लिए दिया गया है। प्रिंट मीडिया एसोसिएशन ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। कवि ऋषभ देव की कविताओं में प्रेम, जीवन और समाज के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया है। उन्होंने कई कविता संग्रह प्रकाशित किए हैं, जिनमें “तेवरी”, “तरकश”, “ताकि सनद रहे” आदि शामिल हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

