हल्द्वानी 25 दिसंबर (आरएनएस)। नगर पालिका भीमताल में गुरुवार को विधायक राम सिंह कैड़ा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धांजलि दी। विधायक ने कहा, वाजपेयी एक ऐसे राष्ट्रनायक थे जिनमें कुशल प्रशासक, प्रभावशाली व्यक्तित्व और दूरदर्शी नेतृत्व का अद्भुत समन्वय दिखाई देता था। उन्होंने उत्तराखंड राज्य बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, जिला मंत्री मनोज भट्ट, भावना, दिनेश सांगुडी, पंकज, कुलदीप, नीतीश बिष्ट, रवि, रेहान आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

