विकासनगर 25 दिसंबर (आरएनएस)। विधानसभा चकराता के अंतर्गत मशक गांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार जौनसार बावर जनजातीय क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार कर कर रही है। इतना ही नहीं क्षेत्र की महिलाओं की साज सज्जा पर भी महंगाई की मार डाल दी है। जिससे आज क्षेत्र के लोगों को समाज की परम्पराओं में कई प्रकार के बदलाव करने पर विवश कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में सोने के दाम आसमान छू रहे हैं। जिसके कारण लोग सोने से दूर होते जा रहे हैं। आटे से लेकर सभी खाद्य पदार्थों पर महंगाई की छाप लगाकर लोगों के लिए कई प्रकार की मुश्किलें खड़ी कर दी है। जिसका जनता को समय रहते जबाब देना होगा। कार्यक्रम में फतेह सिंह स्याना ज्येष्ठ प्रमुख चकराता, प्रवीण रावत जिला पंचायत सदस्य, दीवान सिंह तोमर जिला पंचायत सदस्य, उमादत्त जोशी कार्यकारी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कालसी, लायक राम शर्मा अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी त्यूनी, सरदार सिंह चौहान, श्याम दत्त वर्मा विधायक प्रतिनिधि, सुनील शर्मा, जीत सिंह चौहान, मनीष शर्मा, शुभम् जोशी, अनोद वर्मा, नरेंद्र चौहान, बॉबी चौहान, शमशेर सिंह चौहान, देय सिंह चौहान, साधुराम शर्मा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

