विकासनगर 25 दिसंबर (आरएनएस)। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती दो माह से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने गुमशुदगी की तहरीर को अपहरण में तरमीम कर युवती की खोजबीन शुरू कर दी है। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी 30 अक्तूबर को अपने घर से सुबह ग्यारह बजे बिना बताए कहीं चली गई थी। जिसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। कोतवाल ने बताया कि पहले गुमशुदगी दर्ज की गई थी। जिसे अब अपहरण में तब्दील कर दिया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

