भोपाल 25 दिसंबर (आरएनएस)।टीटी नगर सुनहरी बाग में बदमाश ने सड़क किनारे खड़े सवारी ऑटो में आग लगा दी। घटना बुधवार रात 1:45 बजे की है। आरोपी चेहरे को मफलर से कवर किए हुए था। उसके एक हाथ में डंडा और पेट्रोल की बॉटल भी दिख रही थी।
महज 40 सेकंड में वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक सुनहरी बाग में पार्क के सामने बीते कई दिनों से हरे रंग का सीएनजी ऑटो खड़ा था।
बीती रात अज्ञात युवक ने इस ऑटो में एक बॉटल से अलग-अलग स्थानों पर पेट्रोल छिड़का और लाइटर से आग लगा दी। आग की लपटे उठती देख रहवासियों की नींद खुली। करीब आधे घंटे में रहवासियों ने स्वयं आग पर काबू पाया। गुरुवार सुबह थाने पहुंचकर शिकायत की है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

