नर्मदापुरम 25 दिसंबर (आरएनएस)।आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले तथा अंग्रेजों के द्वारा होशंगाबाद की प्रदेश की सबसे प्राचीन जेल में बंद किए जाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, साहित्यकार, पत्रकार, चित्रकार समाजसेवी स्व. विचित्र कुमार सिन्हा के नाम पर नर्मदा महाविद्यालय से सर्किट हाउस घाट तक के मार्ग के नामकरण पर नगर पालिका के सामान्य सम्मेलन में सर्व सम्मति से सहमति दी गई। जिस पर स्व. विचित्र कुमार सिन्हा स्मृति समिति नर्मदापुरम के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने नगर पालिका परिषद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
उल्लेखनीय है स्व. विचित्र कुमार सिन्हा की स्मृति में नर्मदा महाविद्यालय के आडिटोरियम में 14 फरवरी 2025 को आयोजित भव्य सम्मान समरोह में नपाध्यक्ष भी अतिथि के रूप में शामिल होने वाली थी। वहां पर उनके द्वारा नामकरण को लेकर परिषद में प्रस्ताव रखने की घोषणा की जानी थी। उन्होंने कार्यक्रम में आने की सहमति भी दी थी। लेकिन नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव व विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव का अचानक इलाहाबाद सिंहस्थ में जाना तय होने पर समारोह में शामिल नहीं हो सकी थी। उन्होंने अपनी ओर से उसी समय मौखिक सहमति दे दी थी। इलाहाबाद जाने के कारण उन्होंने नगर पालिका के उपाध्यक्ष अभय वर्मा को सहमति प्रदान करने का कह दिया था। तब नगर पालिका के उपाध्यक्ष वर्मा ने सांसद दर्शन सिंह चौधरी व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक डॉ सीतासरन शर्मा व शहर के गणमान्य नागरिकों के बीच मार्ग के नामकरण के प्रस्ताव को नगर पालिका परिषद में रखने की घोषणा मंच से की थी। नगर पालिका परिषद के सामान्य सम्मेलन की विशेष बैठक मंगलवार को आयोजित हुई जिसमें अध्यक्ष की सहमति से रखे जाने वाले विषय में इस प्रस्ताव को शामिल किया गया। जिसे परिषद ने स्वीकृति प्रदान की है। नपाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि प्रस्ताव पास हो गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव को शीघ्र शासन को भेज दिया जाएगा।
स्व. विचित्र कुमार सिन्हा की स्मृति को चिर स्थायी करने के लिए उक्त मार्ग का नाम नामकरण की सहमति प्रदान करने पर स्व. विचित्र कुमार सिन्हा स्मृति समिति नर्मदापुरम के अध्यक्ष केके सक्सेना, उपाध्यक्ष बलराम शर्मा, उपाध्यक्ष अभय वर्मा, सचिव विलक्षण सक्सेंना संरक्षक पं गिरिमोहन गुरू शास्त्री नित्यगोपाल कटारे, शैलेंद्र नाथ श्रीवास्तव कार्यक्रम सांस्कृतिक सचिव विजय प्रकाश श्रीवास्तव, तुकाराम यादवेश, पंकज शुक्ला, भानू प्रकाश श्रीवास्तव, मनोज सोनी, कोषाध्यक्ष भावना सक्सेना, पूर्व पार्षद नंद किशोर यादव,पूर्व पार्षद प्रकाश शर्मा, शरीफ राइन, संगठन सह सचिव श्याम राय, कमल चव्हाण कार्यकारिणी सदस्य पीयूष शर्मा, कमलेश चौधरी, अजय निगम, सजेंद्र श्रीवास्तव, रश्मि शर्मा, हिना अली, खुशबू बूलचंदानी गजेंद्र राजपूत ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री सिन्हाजी की स्मृति के रूप में नामकरण की सहमति प्रदान करने पर नपाध्यक्ष नीतू यादव, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, उपाध्यक्ष अभय वर्मा व परिषद के पदाधिकारियों व पार्षदों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

