-देवी प्रसाद वर्मा अध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय संरक्षक तथा शशांक सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया
सोहावल-अयोध्या 26 दिसंबर (आरएनएस)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या इकाई की तहसील इकाई सोहावल का चुनाव हनुमानगढ़ी सोहावल पर सर्व सम्मत से संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष सूर्य कुमार मिश्रा तथा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम कल्प पांडेय जिला सचिव धर्म प्रकाश पांडेय की उपस्थिति में देवी प्रसाद वर्मा को तहसील अध्यक्ष ,प्रदीप कुमार पांडेय संरक्षक राजकरण वर्मा उपाध्यक्ष ,विनोद कुमार दुबे उपाध्यक्ष, शशांक सिंह कोषाध्यक्ष ,अजय कुमार चौबे सचिव लीगल एडवाइजर सुधीर मिश्रा एडवोकेट,शिव शंकर वर्मा संगठन सचिव, संदीप मिश्रा संयुक्त सचिव और हरिश्चंद्र मौर्य संयुक्त सचिव चुने गये। यह चुनाव जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम कल्प पांडेय एवं धर्म प्रकाश पांडेय पर्यवेक्षक की देखरेख में संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष सूर्यकुमार मिश्रा मिश्रा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को बधाई दिया और आशा किया कि आप सभी महासंघ परिवार को आगे ले जाने में अपना संपूर्ण योगदान देंगे।

