विकासनगर,26 दिसंबर (आरएनएस)। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने शुक्रवार को बरोटीवाला-मेहूंवाला मार्ग पर बने नवनिर्मित पुल का लोकार्पण किया। इस बीस मीटर स्पान पुल का निर्माण करीब 2.19 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। पुल बनने से अब यहां लोगों और यात्रियों को जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। विधायक ने कहा कि जल्द ही मेहूंवाला में जलभराव की समस्या के लिए रोड के दोनों तरफ नालियों का भी निर्माण किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

