विकासनगर,26 दिसंबर (आरएनएस)। नगर पालिका हरबर्टपुर की ओर शुक्रवार को वीर बाल दिवस पर सुखमणि साहिब का पाठ कर भोग डाला गया। शबद कीर्तन से साध संगत निहाल हो गई। मौजूद लोगों ने साहिबजादों श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी शहादत को नमन किया गया। नगर पालिकाध्यक्ष नीरू देवी ने कहा कि सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गोविंद सिंह के दोनों छोटे पुत्रों की शहादत को सम्मान देने के लिए वीर बाल दिवस मनाया जाता है। यह वही तारीख है जिस दिन उनके छोटे साहिबजादे जोरावर सिंह (उम्र 7 वर्ष) और साहिबजादे फतेह सिंह (उम्र 9 वर्ष) को वजीर खान ने जिंदा ही दीवार में चिनवा दिया था। उनके सम्मान में 2022 से वीर बाल दिवस मनाया जाता है। भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने वीर बाल दिवस को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि साहिबजादों की शहादत राष्ट्रभक्ति का सर्वोच्च उदाहरण है। इस दौरान विधायक मुन्ना चौहान, संतोष रावत, मीता सिंह, यशपाल नेगी, अमित डबराल, संजय गुप्ता, ऋषभ अग्रवाल, मधु राघव, विनायक नौटियाल, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

