विकासनगर,26 दिसंबर (आरएनएस)। न्याय पंचायत स्तर के खेल महाकुंभ की शुरुआत राजकीय इंटर कॉलेज कालसी में हुई। प्रतियोगिता के तहत कुल 350 खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन की प्रतियोगिताओं के आधार पर अंडर-14 कबड्डी बालक और बालिका वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज कालसी चैंपियन बना। अंडर-19 बालिका वर्ग में जौनसार बावर पब्लिक स्कूल ने चैंपियनशिप पर कब्जा किया। इस दौरान प्रधानाचार्य सचिन असवाल, मनोज देवशाली, क्रीड़ा प्रभारी सुषमा खत्री आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

