रुड़की,27 दिसंबर (आरएनएस)। अब्दुल कलाम चौक फ्लाईओवर पर बाइक सवार युवक को टक्कर मारने के आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मेरठ के ग्राम सरूरपुर खुर्द निवासी प्रियांशु पूनिया बीते 19 दिसंबर की रात में अपनी बाइक से रिद्वार से वापस लौट रहा था। अब्दुल कलाम चौक फ्लाईओवर से नीचे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी थी। इससे वह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। हादसे में प्रियांशु को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई है। ऋषिकेश एम्स में भर्ती प्रियांशु की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के करीब एक सप्ताह बाद पीडि़त के रिश्तेदार ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

