देहरादून,17 अपै्रल (आरएनएस)। मुरादाबाद में आयोजित दो दिवसीय नार्दन रेलवे मेन्स यूनियन की पहली पीएनएम (स्थाई वार्ता तंत्र) बैठक में देहरादून शाखा ने मंडल रेल प्रबंधक के समक्ष कर्मचारी समस्याओं और स्टेशन के बुनियादी ढांचे को लेकर 12 सूत्रीय मांग पत्र रखा। शाखा सचिव नरेंद्र गुरुंग ने पुरजोर तरीके से मांग उठाई कि देहरादून स्टेशन पर लोको पायलट (गुड्स) की पोस्टिंग की जाए और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन स्थानीय पायलटों से ही कराया जाए। इसके अलावा, रेलकर्मियों की सुरक्षा और सुविधा पर जोर देते हुए कांसरों स्टेशन पर फेंसिंग व पेयजल व्यवस्था, और देहरादून स्टेशन पर नए ओवरहेड टैंक के निर्माण की मांग की गई। बैठक में रेल परिसरों में महिला रेलकर्मियों के लिए अलग से टॉयलेट और चेंजिंग रूम बनाने का मुद्दा भी गरमाया। साथ ही, वीरभद्र स्टेशन पर स्टेशन मास्टरों की ड्यूटी 8 घंटे करने और योगनगरी स्टेशन पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई। विद्युत विभाग में हाल ही में हुए तबादलों को रद्द करने और अतिरिक्त स्टाफ के समायोजन पर भी विस्तृत चर्चा हुई। प्रशासन ने इन मांगों पर जल्द सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

