महासमुंद, 17 अप्रैल 2026 (आरएनएस)—कमाई के सपने दिखाकर एक महिला को सैकड़ों किलोमीटर दूर ले जाकर बंधक बनाकर मजदूरी कराने वाले मानव तस्करों पर महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, मामला तब सामने आया जब बागबाहरा निवासी 20 वर्षीय कामिनी नाग ने थाना बागबाहरा पहुंचकर सनसनीखेज शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम देवरी के भट्ठा सरदार शांताराम साहू और तोरण प्रजापति ने उसे ₹35,000 एडवांस और ज्यादा कमाई का लालच देकर उत्तर प्रदेश के ईंट भट्ठे में काम के लिए ले जाया, वहां पहुंचते ही उसे बंधक बना लिया गया और 10 अक्टूबर 2025 से 11 अप्रैल 2026 तक दिन-रात जबरन काम कराया गया, विरोध करने पर प्रताड़ना दी गई और बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं छोड़ा गया, शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपराध दर्ज किया और जांच शुरू की, विवेचना के दौरान आरोपियों की पहचान पुख्ता होने पर पुलिस टीम ने दबिश देकर शांताराम साहू पिता चमरू राम साहू उम्र 56 वर्ष और तोरण प्रजापति पिता गणेश राम प्रजापति उम्र 49 वर्ष दोनों निवासी ग्राम देवरी थाना कोमाखान को गिरफ्तार कर लिया, दोनों के खिलाफ थाना बागबाहरा में अपराध क्रमांक 81/26 के तहत धारा 143(1)(d), 3(5) BNS में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया, यह मामला सिर्फ एक महिला की पीड़ा नहीं बल्कि उस खतरनाक जाल का खुलासा है जिसमें गरीब और भोले-भाले लोगों को पैसों का लालच देकर बंधुआ मजदूरी में धकेला जाता है, पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि बाहरी राज्यों में काम के नाम पर दिए जाने वाले झूठे वादों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें—क्योंकि एक गलत फैसला जिंदगी को कैद में बदल सकता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

