देहरादून,17 अपै्रल (आरएनएस)। पर्यटन नगरी मसूरी में शुक्रवार को सुबह से लेकर शाम तक चटक धूप खिली रही। इससे दिन भर गर्मी का एहसास होता रहा लेकिन शाम 5:00 बजे करीब मौसम के अचानक करवट ली। आसमान में काले बादल छा गए व शहर में हल्की बूंदाबांदी के साथ ही ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गई। इससे ठंड का एहसास होने लगा। लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। इस मौके पर दिल्ली से मसूरी घूमने आई पर्यटक शिवानी दास ने बताया कि वह सुबह ही मसूरी आए पहुंचे यहां पर पूरे दिन काफी गर्मी महसूस की जा रही थी लेकिन शाम 5:00 बजे करीब मौसम के करवट बदलते ही यहां पर हल्की बूंदाबांदी के साथ ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गई। मौसम काफी सुहाना हो गया ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

