मुर्शिदाबाद 28 दिसंबर (आरएनएस)। हाल में ही बनाये गई जनता उन्नयन पार्टी (जेयूपी) प्रमुख हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद उर्फ रॉबिन को सुरक्षा गार्ड जुम्मा खान की कथित पिटाई के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीडि़त पुलिस कांस्टेबल ने शक्तिपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं हुमायूं कबीर ने कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। आज जुम्मा खान मुर्शिबादाबद के शक्तिनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि घर जाने के लिए छुट्टी मांगने पर गोलाम नबी ने उनके साथ मारपीट की। घटना हुमायूं कबीर कार्यालय में ग्राउंड फ्लोर पर हुई। घटना के वक्त कई सारे लोग मौजूद थे। वहीं, बेटे की गिरफ्तारी पर हुमायूं कबीर ने कहा कि तृणमूल के इशारे पर हमें निशाना बना रही है। उन्होंने दावा किया कि घटना के बाद शाक्तिपुर इलाके में उनके घर को पुलिस ने घेर लिया। एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के घर को इस तरह के घटिया बहाने से घेरना गलत है। कबीर ने कहा कि घटना के वक्त वे घर से बाहर थे। बेटे ने घर के पुलिसकर्मी के आने पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद पुलिस ने नाराज होकर बेटे पर झूठे आरोप लगाए। अवैध तरीके से हिरासत में लिया। मेरे बेटे को तत्काल छोड़ा जाए। नहीं तो 1 जनवरी को मुर्शिदाबाद एसपी ऑफिस का घेराव किया जाएगा।तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता अरूप चक्रवर्ती ने कहा गोलाम नबी आजाद ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर हाथ उठाकर गलत किया है। पुलिस ने कानून के मुताबिक कार्रवाई की है और इस मामले से तृणमूल का कोई संबंध नहीं है।


















