कानपुर,29 दिसंबर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के एक छात्र ने सोमवार को आत्महत्या कर ली। उनका शव छात्रावास के कमरे में पंखे से लटकता पाया गया। छात्र की पहचान राजस्थान के अजमेर निवासी जय सिंह मीणा (26) के रूप में हुई है, जो बायोलॉजिकल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्र थे। कल्याणपुर थाना पुलिस टीम को छात्र के कमरे से एक कॉपी मिली, जिसमें सभी के लिए माफी लिखा हुआ था।
मीणा आईआईटी कानपुर परिसर के ई-ब्लॉक में रूम नंबर 148 में रहते थे। सोमवार सुबह परिजनों उन्हें फोन किया, लेकिन जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने एक मित्र को फोन किया, जो छुट्टी पर था। फिर उसी दोस्त ने अपने एक दोस्त को मीणा के कमरे में जाने को कहा। जब छात्र मीणा के कमरे में पहुंचा, तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा खटखटाने के बाद खिड़की से झांका तो शव पंखे से लटका हुआ था।
छात्र ने अन्य लोगों को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस पहुंची। पुलिस ने कमरे से स्मार्टफोन और लैपटॉप समेत अन्य चीजें जब्त की हैं। मीणा की मौत की सूचना उनके परिजनों को दी गई है, जो मंगलवार को कानपुर पहुंचेंगे। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम होगा। पुलिस ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि पहले मीणा ने नस काटने की कोशिश की, लेकिन बाद में चादर से फांसी लगाई। उसका शव 12 घंटे प्रतीत होता है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मीणा 2020 बैच के छात्र थे। उनकी आत्महत्या का कोई कारण सामने नहीं आया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। संस्थान ने भी आंतरिक स्तर पर जांच कमेटी गठित की है। इसी साल अक्टूबर में भी एक अंतिम वर्ष के छात्र धीरज सैनी का शव कमरे में पंखे से लटकता मिला था। छात्र का शव 3 दिन तक कमरे में लटकता रहा। शव की दुर्गंध फैलने पर घटना का पता चला था।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

