कोलकाता 29 दिसंबर (आरएनएस)। वृहत्तर मटियाबुर्ज विधानसभा के वार्ड 1 के टीजी रोड में स्थानीय पार्षद सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में 400 लोगों को कम्बल प्रदान किया गया। इस दौरान मटियाबुर्ज के विधायक अब्दुल खालिक मोल्ला ने ममता बनर्जी सरकार के द्वारा राज्य में समग्र विकास की बात करते हुए कहा कि यह सरकार विकास में विश्वास रखती है। वहीं महेशतल्ला नगर पालिका के वार्ड 1 के पार्षद सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि, वह विकास के कार्य से कोई समझौता नहीं करते हैं और ना ही करेगें। उनका ध्यान केवल काम पर है और इसका प्रमाण वार्ड की जनता देगी। उक्त दौरान वार्ड 3 के पार्षद रोशन अली मंडल. तृणमूल नेता राज कुमार थंडर, वार्ड 1 के तृणमूल अध्यक्ष राकेश जैसवारा, मदन साव सहित अन्य तृणमूल नेता कर्मी समर्थक मौजूद रहें।


















