बिलासपुर30 दिसंबर 2025(आरएनएस) तहसील कार्यालय के भवन निर्माण के लिए फिलहाल तहसील कार्यालय के अस्थाई शिफ्टिंग में अड़चन आ रही है। कमिश्नर कार्यालय भवन के नये भवन में शिफ्टिंग के बाद पुराना भवन खाली हो चुका है लेकिन तहसील के नए भवन की मंजूरी नहीं होने से मामला आगे नहीं बढ़ पाया है। नए तहसील भवन की मंजूरी के बाद ही तहसील कार्यालय को ओल्ड संभागायुक्त कार्यालय में शिफ्ट होने की बात कही जा रही है।बिलासपुर तहसील कार्यालय के नए भवन के लिए छह करोड़ रुपए की राशि बजट में शामिल है। अब तक संभागायुक्त कार्यालय के नए भवन में शिफ्टिंग का रास्ता देखा जा रहा था ताकि पुराना कार्यालय भवन खाली होने के बाद तहसील कार्यालय भवन वहां शिफ्ट हो सके और तहसील कार्यालय के नए भवन का काम शुरू हो सके। इधर पुराना कार्यालय भवन तो खाली हो चुका है लेकिन राशि मंजूर नहीं होने से मामला अटक गया है। तहसील कार्यालय के नए भवन के लिए राशि मंजूर होने के बाद ही तहसील कार्यालय को वहां शिफ्ट किया जा सकेगा। इसके पूर्व लोक निर्माण विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। तहसील कार्यालय के नए भवन की डिजाइन भी बना ली गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

