दुर्ग, 14 जून (आरएनएस)। धमधा क्षेत्र में कलश मंदिर के पास खड़ी मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने वाहन मालिक की एक छोटी सी लापरवाही का फायदा उठाकर बाइक चोरी की थी, लेकिन पुलिस की त्वरित जांच के चलते वह ज्यादा दिनों तक कानून से बच नहीं सका।
पुलिस के अनुसार 5 जून 2026 को एक व्यक्ति अपनी हीरो डिलक्स मोटरसाइकिल से ग्राम बिरझापुर से धमधा आया था। शाम करीब 6 बजे उसने कलश मंदिर के पास अपनी बाइक चाबी लगी अवस्था में खड़ी की और खेत की ओर चला गया। करीब 15 मिनट बाद लौटने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। काफी तलाश के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं मिलने पर पीडि़त ने थाना धमधा में शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली। पूछताछ में आरोपी अजेन्द्र मिश्रा (35 वर्ष) ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी गई हीरो डिलक्स मोटरसाइकिल ग्राम परसबोड़ स्थित एक नर्सरी के पास से बरामद कर ली गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
बंछोर
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

