New Delhi 14 June (Rns) /- भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की ऐतिहासिक द्विपक्षीय वनडे सीरीज का आगाज शानदार जीत के साथ किया है। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। बारिश के कारण 25-25 ओवर का किए गए इस मुकाबले में भारत ने 195 रन का लक्ष्य 22.5 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।
शुभमन गिल और केएल राहुल ने दिलाई जीत
भारत की जीत के नायक कप्तान शुभमन गिल रहे, जिन्होंने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 84 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। गिल ने शुरुआत से ही पारी को संभाले रखा और अंत तक टिककर टीम को जीत दिलाई। उनके साथ केएल राहुल ने भी शानदार संयम दिखाते हुए 39 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए अहम साझेदारी कर भारत की जीत सुनिश्चित की।
भारत की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन बीच के ओवरों में कुछ विकेट जल्दी गिरने से मुकाबला रोचक हो गया था। रोहित शर्मा 12 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ईशान किशन ने 34 रन और श्रेयस अय्यर ने 16 रन का योगदान दिया। इसके बाद गिल और राहुल ने कोई मौका नहीं दिया और टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया।
अफगानिस्तान की ओर से ज़िया उर रहमान शरीफी और राशिद खान को एक-एक विकेट मिला, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों पर वे ज्यादा दबाव नहीं बना सके

