रायपुर, 14 जून (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान से बदमाश करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही उखाड़कर ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर ष्टष्टञ्जङ्क कैमरों का ष्ठङ्कक्र भी अपने साथ ले गए, जिससे पुलिस को कोई सुराग न मिल सके। घटना आमानाका थाना क्षेत्र की है। रविवार सुबह दुकान संचालकों को चोरी की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, चोर दुकान में घुसे और वहां रखा कैश से भरा लॉकर उखाड़कर ले गए। बताया जा रहा है कि लॉकर में करीब 7 लाख रुपए कैश रखे थे। वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है।
चोरों ने पहचान छिपाने के लिए दुकान में लगे ष्टष्टञ्जङ्क सिस्टम का ष्ठङ्कक्र भी निकाल लिया। इससे पुलिस को फुटेज के जरिए आरोपियों तक पहुंचने में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आसपास के अन्य प्रतिष्ठानों और सड़कों पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल डीसीपी वेस्ट, एसीपी पुरानी बस्ती, आमानाका थाना पुलिस, डॉग स्क्वायड और अन्य जांच एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।
त्रिपाठी
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

