Bhilai 14 June (rns) /- वैशाली नगर थाना क्षेत्र के वृंदानगर कैम्प-1 में रविवार को एक दंपति के संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में पत्नी का शव घर के सामने वाले कमरे में तथा पति का शव अंदर कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वैशाली नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की वृन्दानगर कैम्प एक में मृतक (1)जी वेंकटरमण मूर्ति उम्र 55 वर्ष एवं उनकी पत्नी ( 2)जी विद्यावती उम्र 52 वर्ष का शव उनके घर में संदिग्ध एवं मृत हालत में पड़ा है सूचना पर पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची
घटना के संबंध में मृतक के घर के सामने रहने वाले मृतक के छोटे भाई जी माधव राव की रिपोर्ट पर मर्ग क़ायम किया जाकर जाँच कार्यवाही में लिया गया फॉरेंसिक एवं पुलिस की टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर विधिवत फोटोग्राफी विडियोग्राफी किया गया है
घटना स्थल पर मृत्तिका जी विद्यावति का शव मृत हालत में मकान के सामने वाले कमरे में पाया तथा मृतक जी वेंकट रमण मूर्ति का शव अंदर कमरे में नायलॉन की मोटी रस्सी में फाँसी के फंदे पर लटका हुआ था जिसे मृतक के भाई (प्रार्थी)द्वारा रस्सी काटकर नीचे उतारा गया है
घटना स्थल से आवश्यक भौतिक साक्ष्य एकत्रित किये गए हैं पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है
मृतक ऑटो ड्राइवर का काम करता था तथा पति पत्नी के बीच अक्सर आपसी विवाद होने की भी जानकारी प्राप्त हुई है

