कुशीनगर, 14 जून (आरएनएस)। 14 जून, विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, मेडिकल कालेज में रक्तदान करने वाले स्वैच्छिक रक्तदाताओं से भेंट कर उनके कुशलक्षेम की जानकारी हासिल की तथा उनके नि:स्वार्थ योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। इस दौरान रक्तदान करने वाले सभी व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनको सम्मानित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने रक्तदाताओं के मानवीय भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि कुशीनगर पुलिस रक्तदान जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर प्रोत्साहित करेगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

