कोलकाता 14 जून (आरएनएस)। एक बार फिर आज सुबह कोलकाता के भीड़भाड़ वाले व्यावसायिक केंद्र बड़ा बाजार में एक भीषण अगलगी का एक भीषण हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि एक घनी आबादी वाली आवासीय इमारत में उक्त घटना घटी। लाल बाजार पुलिस मुख्यालय ने बताया कि, आग की घटना पोस्ता थाने के 213, रवींद्र सारणी स्थित एक तीन तल्ले की इमारत के अंदर एक तल्ले पर लगी। दमकल के दो इंजनों ने घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जबकि स्थानीय लोगों की माने तो उक्त इमारत में चल रहे एक अवैध व्यावसायिक कपड़े की गोदाम में भीषण आग लगी। सुबह 7.20 बजे इमारत की खिड़कियों से काले धुएं के घने गुबार निकलते देख स्थानीय निवासियों ने सबसे पहले घबराकर शोर मचाया। घनी आबादी वाले इलाके में आग फैलने के गंभीर खतरे को भांपते हुए, दमकल एवं आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया गया। आग बुझाने वाली गाडिय़ां बड़ा बाजार की संकरी गलियों से होते हुए घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का आपातकालीन अभियान शुरू किया। खबर के लिखे जाने तक आग के कारण का पता नहीं चल सका था।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

