कोलकाता 14 जून (आरएनएस)। कोलकाता पुलिस में इंस्पेक्टर रैंक के 15 अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कई थानों में ओसी और एडिशनल ओसी की नई तैनाती के निर्देश दिए गए हैं और उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा गया है।
यह आदेश पुलिस आयुक्त के आदेश संख्या 298, दिनांक 14 जून 2026 के तहत “जनहित में तत्काल प्रभाव से” लागू किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार कई महत्वपूर्ण थानों और विभागों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। इसमें तारातला, हेयर स्ट्रीट, प्रगति मैदान, बउबाजार, नारकेलडांगा, ठाकुरपुकुर, राजा बागान और वाटगंज जैसे थाने शामिल हैं। आदेश मे कौशिक सिंहा रॉय को तारातला थाने से हेयर स्ट्रीट थाने, लेपसांग त्सेरिंग भूटिया को स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा रामचंद्रन विनोद कुमार, बाबाई भट्टाचार्य, मनोज कुमार बिस्वास, शुभंकर सरकार, राजीव साव , सुखेन्दु कुमार चैल, सिलाश टोप्पो, पार्थ प्रतिम चक्रवर्ती, सनत चट्टोपाध्याय, सुशोभन पैक, बंदु चरण पाल, श्रीमोन कल्याण बोस और फहद सोहैल समेत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रगति मैदान, नारकेलडांगा और राजा बागान जैसे थानों में अतिरिक्त ओसी और ओसी स्तर पर कई अहम बदलाव किए गए हैं। वहीं कुछ अधिकारियों को स्पेशल ब्रांच (एसबी), ईस्टर्न बाउंड्री (ईबी) और अन्य डिवीजनों से भी ट्रांसफर किया गया है। यह पूरा प्रशासनिक फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आदेश पर कोलकाता पुलिस आयुक्त के हस्ताक्षर है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

