चमोली,14 जून(आरएनएस)। बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग और गौचर के बीच गलनाऊं के पास तीखे मोड़ और तीव्र ढलान के कारण सड़क दुर्घटनाएं थम नहीं रही हैं। सुरक्षा के नाम पर यहां महज कुछ फीट ऊंचे क्रश बैरियर लगाए गए हैं और हादसा होने पर वाहन इससे पार होकर सीधे खाई में गिर रहे हैं। स्थिति यह है कि एक पुराना दुर्घटनाग्रस्त ट्रक आज भी यहां नदी किनारे खराब रहा है। हाल ही में बीते 23 मई को यहां एक दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो गई थी। 10 जून को फिर से हुए एक हादसे में दो लोग घायल हो गए। स्थानीय निवासी संजय लखेड़ा का कहना है कि यह मोड़ पिछले कई वर्षों से खतरनाक बना हुआ है। शासन-प्रशासन को सूचित करने के बाद भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। वहीं एआरटीओ अभिषेक भटगांई का कहना है कि यहां पर सुरक्षा के इंतजाम के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। साथ ही उच्चाधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

