रुद्रप्रयाग,14 जून(आरएनएस)। रविवार को केदारनाथ व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से विष्णु रुवाड़ी को निर्विरोध अध्यक्ष व तेज प्रकाश त्रिवेदी को सचिव चुना गया। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर कृष्णा शुक्ला, कोषाध्यक्ष प्रदीप शर्मा को जिम्मेदारी दी गई। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि वह आगामी तीन वर्षों तक केदारनाथ के व्यापारिक और सामाजिक हितों के साथ-साथ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे। इस अवसर पर केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवाड़ी, जिला पंचायत सदस्य सुबोध बगवाड़ी, ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

