रुद्रप्रयाग,14 जून(आरएनएस)। एफटीटीसी फाउंडेशन के माध्यम से चंद्रापुरी के गबनी गांव में आयोजित समर कैंप का रविवार को समापन हो गया। यह कैंप चार से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए आयोजित किया गया था। कैंप के दौरान बच्चों को सामान्य ज्ञान, फन गेम्स, आर्ट एंड क्राफ्ट, योग, साइंस मैजिक जैसी विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों ने नृत्य, योग एवं विभिन्न खेलों की प्रस्तुति दी। फाउंडेशन ने सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाणपत्र वितरित किए। इस मौके पर ज्योति राणा, प्राची राणा, विमल रावत आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

