New Delhi 14 June /- आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम अपने अभियान का आगाज कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को करने जा रही है। इससे पहले महिला टीम का हौसला बढ़ाने के लिए भारतीय पुरुष टीम के सदस्यों स्पेशल मैसेज भेजे हैं। पिछले साल महिला वनडे वर्ल्ड कप में अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम करोड़ों लोगों की उम्मीदों के साथ टूर्नामेंट में उतर रही है। भारत को इस बार खिताब के सबसे मजबूत दावेदारों में से एक माना जा रहा है। इस बार उसका लक्ष्य अपनी बढ़ती उपलब्धियों की लिस्ट में पहला महिला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जोड़ने का है।
पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वे पिछले कुछ सालों से बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। मुझे पता है कि टी20 क्रिकेट में वे बहुत करीब आ गए हैं, लेकिन मैं चाहता हूं कि इस बार वे जीत जाएं। हर कोई उनके लिए दुआ कर रहा है। उनके पास एक सॉलिड टीम है, बहुत बैलेंस्ड टीम है। वे इंग्लैंड में खेलने का मजा लेंगे। मेन्स टीम इंडिया में हम सभी की तरफ से उन्हें शुभकामनाएं

