इंग्लैंड,14 जून। पश्चिमी लंदन में भारतीय मूल के एक 26 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। ये घटना पश्चिमी लंदन के साउथहॉल में डॉर्मर्स वेल्स लेन के जंक्शन के पास नॉर्थ रोड पर हुई। पीडि़त की पहचान गुरभेज सिंह के रूप में हुई है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी है। पुलिस चश्मदीदों और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावर का पता लगाया जा सके।
पुलिस ने बताया कि उन्हें नॉर्थ रोड और डॉर्मर्स वेल्स लेन के जंक्शन पर एक दुकान के बाहर रात करीब 12:30 चाकूबाजी की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस और पैरामेडिक्स मौके पर पहुंचे, लेकिन जान बचाने के प्रयासों के बावजूद गुरभेज को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। घटनास्थल पर एक और व्यक्ति घायल अवस्था में मिला, जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। उसे इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
हत्या के संदेह में घटनास्थल से 20 से 30 वर्ष की उम्र के 7 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद 6 को बिना किसी कार्रवाई के रिहा कर दिया गया, जबकि एक व्यक्ति को जमानत दे दी गई है। उसे बाद में पेश होना होगा। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, मैं उन सभी लोगों से आग्रह करता हूं जिनके पास सीसीटीवी फुटेज है या इलाके में मौजूद थे, कृपया पुलिस से बात करें।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

