अल्मोड़ा 30 Dec, (rns) : उत्तराखंड के अल्मोड़ा में आज सुबह एक भयंकर हादसा हो गया। जहां यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई, जिससे 7 लोगों की मौत हो गई है। हादसा भिकियासैंण-रामनगर मार्ग पर शीलापानी (विनायक क्षेत्र) के पास सुबह करीब 8 बजे हुआ, जिसकी दूरी भिकियासैंण से लगभग 4 किलोमीटर आगे है। जानकारी के मुताबिक बस में लगभग 12 लोग सवार थे।
बस द्वाराहाट-भिकियासैंण-बासोट होते हुए रामनगर की ओर जा रही थी। हादसे में कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। लेकिन कुछ सुत्रों के हवाले से मृतकों को संख्या 7 हो सकती है।
Tragic accident: Bus falls into ditch in Almora, 7 dead, many injured, administration engaged in rescue work : घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर उपजिलाधिकारी भिकियासैंण याक्षी अरोड़ा, थानाध्यक्ष भतरौंजखान अवनीश कुमार और उप निरीक्षक संजय जोशी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एम्बुलेंस सेवा और आपदा प्रबंधन की टीमें भी राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया। घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

