रुड़की(आरएनएस। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से 9.40 ग्राम स्मैक बरामद की है। इंस्पेक्टर मनीष उपाध्याय ने बताया की मोहन पुरा डबल फाटक के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति के पास सफेद पन्नी दिखायी दी। वह पुलिस को देख अचानक वापस भागने का प्रयास करने लगा। उसे तत्काल पुलिस द्वारा पकड़ा गया। आरोपी की पहचान परवेज पुत्र जान मोहम्मद निवासी गली नंबर 2 नाहिद कालोनी कैराना जिला शामली के रूप में हुईं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

