रांची 20 अप्रैल (आरएनएस)। आज दिनांक 20 अप्रैल 2026 को रोशन मिश्रा के आवासीय कार्यालय चुटिया में ब्राह्मण समाज के मार्गदर्शक एवं आस्था के प्रतीक भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के चरण में पुष्प अर्पित माल्या अर्पण कर जनकल्याण हेतु जड़ी बूटी द्वारा हवन कर और आपस में प्रसाद वितरण कर बड़ी धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा के संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने भगवान परशुराम के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब पृथ्वी पर अत्याचारी लोगों का अत्याचार ऋषि मुनियों पर में बढ़ गया था तब भगवान परशुराम ने भगवान शंकर का घोर तपस्या कर अस्त्र प्राप्त अत्याचारियों का 21 बार पृथ्वी पर वध किए थे । पांडेय ने कहा कि भगवान परशुराम सप्त चिरंजीवियों में से एक थे वह अमर है चिरंजीव है जो आज भी हमारे बीच में है हम इनका निश्चल भाव से स्मरण करते हैं तो अपनों का सारा कष्ट हरण होता है भगवान परशुराम का जन्म विश्व कल्याण के लिए ही हुआ है जो आज भी हमारे बीच तपस्या में लीन टांगीनाथ में दर्शन दे रहे हैं, और हम सबको आशीर्वाद दे रहे हैं। ब्राह्मण समाज महिला शाखा के ललिता ओझा ने कहा कि अक्षय तृतीया के दिन जन्म लेने वाले भगवान परशुराम आज भी हम लोगों के बीच है और उनका एहसास आशीर्वाद के रूप में बराबर मिल रहा है अक्षय का मतलब होता है कभी झय (नाश) न होना। मृत्युंजय झा ने कहा कि भगवान परशुराम भीष्म पितामह, द्रोणाचार्य और करण जैसे महान योद्धाओं को भी शिक्षा दी थी। जन्मोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में ब्राह्मण समाज के संयोजक मनोज कुमार पांडेय मिथिलांचल के ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नेता मृत्युंजय झा, अंजनीकांत झा ,रोशन मिश्रा ,पवन कुमार पांडेय, पंडित बैजनाथ तिवारी, अमित पांडेय, दिलीप पांडेय, महिला सेल के अध्यक्षा ललिता ओझा,रीना देवी रेनू पांडेय, प्रीति दुबे, जबकि उपस्थित ब्राह्मण में सुभाष कुमार झा, जय नाथ गोस्वामी ,उत्तम कुमार पांडेय, पवन पांडेय, ऋषभ मिश्रा के अलावा कई ब्राह्मण शामिल थे । धन्यवाद ज्ञापन रोशन मिश्रा ने किया जबकि संचालन सरिता पांडेय ने की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

