विकासनगर(आरएनएस। आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तरांचल के तत्वावधान में चकराता स्थित आर्य समाज मंदिर में आर्यसमाज से जुड़े सदस्यों ने जरूरतमंद महिला पुरुषों व बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म ऊनी व अन्य जरूरत के गर्म कपड़े वितरित किए गए। आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तरांचल के प्रधान प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि आर्यसमाज का उद्देश्य ही समाज की सेवा करना व जरूरतमंद लोगों तक उनकी जरूरत का सामान पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि समाज द्वारा समय-समय पर कई विद्यालयों में ड्रेस बैग किताबे कपड़े आदि वितरित किए गए हैं। कई अन्य जगह लोगों की आवश्यकता का सामान पहुंचाने का प्रयास भी करते हैं। इसी क्रम में सोमवार को आर्य समाज के सदस्यों द्वारा चकराता पहुंच कई महिला पुरुष व बच्चों को गर्म टोपे दस्ताने आदि वितरित किये जिससे ग्रामीण सर्दी से बच सकें। इस मौके पर इं प्रेम प्रकाश शर्मा, प्रधान आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तरांचल, शत्रुघ्न कुमार मौर्य मंत्री, ओमप्रकाश मलिक कोषाध्यक्ष, मिथलेश्वर सिंह संगठन मंत्री आर्य प्रतिनिधि सभा- उत्तरांचल, तीर्थ कुकरेजा प्रधान चकराता आदि शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

