चमोली,30 दिसंबर (आरएनएस)। भालू को ट्रैंकुलाइज करने के लिए वन विभाग की टीम ज्योतिर्मठ पहुंची। कार्बेट पार्क का छह सदस्यीय दल यहां भालू की गतिविधि पर नजर रख रहा है। ज्योतिर्मठ क्षेत्र में भालू की दहशत लंबे समय से बनी हुई है। आए दिन भालू नगर में घूमता हुआ दिख रहा है। साथ ही आसपास के गांवों में भी भालू लगातार मवेशियों को मार रहा है।इसे देखते हुए वन विभाग ने मानव भालू संघर्ष को नियंत्रित करने के लिए कार्बेट पार्क के छह सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम को यहां भेजा है। पशु चिकित्साधिकारी व विशेषज्ञ डॉ. दुष्यंत टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। टीम की ओर से भालू प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर भालू की गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि भालू की गतिविधि पर नजर रखने के लिए विशेषज्ञों की टीम आई है। जरूरत पडऩे पर भालू को ट्रैंकुलाइज किया जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

